मैक्सिको में संदिग्ध कार्टेल सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में 19 लोग मारे जाने की सूचना है। वारदात उत्तर पूर्वी मैक्सिको के कोएहिला की है। जानकारी के मुताबिक, 10 संदिग्धों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 7 संदिग्धों को मार गिराया है। वहीं इस घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भड़क गए हैं। उन्होंने कार्टेल सदस्यों को आतंकी करार देने की बात कही है।
यह वारदात अमेरिकी सीमा से सटे विला यूनियन नामक शहर में हुई है। यह स्थान अमेरिका के सीमावर्ती शहर टेक्सास से लगभग 40 मील दूर है। यहांं उत्तर-पूर्व में कार्टेल के संदिग्ध सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई छिड़ गई। लगभग एक घंटे तक गोलीबारी हुई।