YOGESH RAWAT |

@संभावना.खैरागढ़ | केसीजी जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक खैरागढ़ में आहूत की गई जिसमें प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत वर्मा, खैरागढ़ विधानसभा प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव डॉ सियाराम साहू, पूर्व संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मौजूदगी में  जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार अपने कमेटी को अवगत कराया साथ ही 12 मार्च को केसीजी जिला भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव के अध्यक्षता में भूमिपूजन कार्यक्रम होने की जानकारी दी एवं 15 मार्च को रायपुर स्थित विधानसभा घेराव में तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही कोर कमेटी ग्रुप के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बात नेताओ के सामने रखी इस दौरान रामाधार रजक, चन्द्रशेखर यादव, हरप्रसाद वर्मा, जीवनदास रात्रे, राजेश मेहता, केशव चंदेल, प्रकाश सिंह, आयश सिंह, अनिल अग्रवाल, कीर्ति वर्मा, नीलिमा गोस्वामी, आलोक श्रीवास,शशांक ताम्रकार, विनय चोपड़ा,यतीश साहू, अवध वर्मा सहित कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।