खैरागढ़ | भाजपा युवा मोर्चा द्वारा राजीव चौक पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पुतला फूंका गया।
सूरजपुर जिला के भैयाथान मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह के ऊपर रेत माफियाओं के द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है। जिसमे उनके दोनों पैरों को कुचल दिया गया है। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने रेत माफियाओं को संरक्षण दे रखा है, जिसके विरोध में गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गुंडागर्दी ज्यादा करती है। जिस सरकार को लोगों ने अपने हित और अपनी सेवा के लिए बनाया है, उसी सरकार में आज लोगों के कत्ल हो रहे हैं
पुलिस प्रशासन, सरकार सब मिलकर इनको शह दे रहे हैं।
पुतला दहन में जिला अध्यक्ष घम्मन साहू , टी के चंदेल, मंडल अध्यक्ष विनय देवांगन ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह (बोनी),युवा मोर्चा अध्यक्ष लाल शौर्यदित्य सिंह, शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल,आशीष सिंह,नरेंद्र श्रीवास,मनजीत ठाकुर,अभिषेक सत्यभामा सिंह,विनय चोपड़ा,अंकित अग्रवाल,आलोक श्रीवास,उमंग सिंह,हर्षदीप सिंह,अनीश सिंह,गुलशन भगत, ऋषि सिंह,शैलेन्द्र मिश्रा, लाल निकेश सिंह, पारख़ कोसरे पीयूष पटेल,शैलेंद्र त्रिपाठी,संजू ढीमर,हर्षवर्धन वर्मा,धर्मेंद्र सांखला,वेदांत सिंह,त्रिलोक कोठले,विक्की वर्मा,कमलेश सिन्हा,देवा साहूऔर समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे