खैरागढ़ : बालोद - आज तड़के सुबह 3:00 बजे अर्जुन हिरवानी का निधन हो गया. वे एक उभरते अन्य पिछड़े वर्ग के राजनीतिज्ञ, समाजसेवी व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. एक लंबी बीमारी के पश्चात सुबह 3:00 बजे उन्होंनेअपनी अंतिम सांस ली .विगत कुछ दिनों से वे राजधानी के श्री नारायणा निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे. वहां से उन्हें हैदराबाद ले जाया गया उसके पश्चात पुनः उन्हें रायपुर में चिकित्सा हेतु भर्ती किया गया. तत्कालीन मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग में उन्होंने उप अभियंता रूप में सरकार को अपनी सेवाएं दी. अपनी सरकारी सेवाओं के अंतिम क्षणों में वे अनुविभागीय अधिकारी के रूप में भी रहे. बीच में ही अपनी शासकीय सेवा छोड़ने के बाद उन्होंने सामाजिक गतिविधियों और आंदोलनों के हिस्सा भी बनते रहे.
आज उनके निधन का समाचार सुनकर पूरा प्रदेश स्तब्ध रह गया. वे वर्तमान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष व सर्व पिछड़ा समाज के भी प्रदेश अध्यक्ष रहे.
उभरते समाजसेवी व राजनीतिक लोगों में उनका नाम लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गलियारों में स्मरण किए जाते रहेंगे उनके असामयिक निधन पर उन्हें शत-शत नमन एवं इस दुखद घड़ी में उनके परिजनों को दुख झेलने की क्षमता मिले, यही हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. उन्हें ओबीसी महासभा के संभाग अध्यक्ष विप्लव साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष घम्मन साहू, एड शेखू वर्मा, डॉ मनोज जंघेल, भुनेश्वर वर्मा, राजू मानिकपुरी, महेंद्र निषाद, बसंत यादव, ईश्वर वर्मा, हेमलाल कुम्भकार, कोमदास मनिकपुरी, परमानंद साहू, यदु कुमार साहू, बिसेशर दास साहू, हेमू साहू, गिरधारी साहू, खोमलाल साहू, भगत राम साहू, केशव साहू, भोला साहू, फुलदास साहू, अनिल साहू आदि सामाजिक साथियों ने अपनी भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है.
Articles
अर्जुन हिरवानी का निधन, एक सच्चे समाजसेवी और बड़े संघर्ष का नुकसान है: विप्लव साहू
More articles from this author
- देशी गाय का खून चढ़ाकर बचाई जर्सी गाय की जान
- Kabir Singh के डायरेक्टर ने सख्त सजा की मांग की तो उन पर ही उठने लगे सवाल
- हैदराबाद हत्याकांड पर संसद में चर्चा जारी, राजनाथ सिंह बोले- कठोरतम कानून बनाने के लिए सरकार तैयार
- मैक्सिको में गोलीबारी, 21 की मौत, ट्रम्प चाहते हैं संदिग्धों का पूरी तरह सफाया
- वॉर्नर के तिहरे शतक पर पत्नी केंडिस ने महात्मा गांधी की ये पंक्तियां लिखीं